योगी आदित्यनाथ के पदचिन्हों पर चल रहे अम्बरीष सिंह भोला, जनसुनवाई कर सुनीं लोगों की समस्याएं
वाराणसी। हिन्दू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, मैदागिन स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंचे सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया।

जनसंपर्क कार्यालय पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, आवास और अन्य जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। अम्बरीष सिंह भोला ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि अम्बरीष सिंह भोला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पदचिन्हों पर चलते हुए जनता की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परम शिष्य बताते हुए कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याओं का समाधान करते हैं, उसी प्रकार अम्बरीष सिंह भोला भी लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगे।
