ऑल आउट और आईएमए की पहल रंग लाई, वाराणसी में डेंगू रोकथाम को मिली नई दिशा
वाराणसी। मच्छर भगाने वाले प्रमुख ब्रांड ऑल आउट की निर्माता कंपनी ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने वाराणसी में अपनी सामाजिक पहल ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ की पहली वर्षगांठ मनाई। वर्ष 2025 में विश्व डेंगू दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के एक वर्ष पूर्ण होने पर कंपनी ने इसकी इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी के पंडितपुर गांव में डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागरूकता 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि 90.1 प्रतिशत परिवार नियमित रूप से जमा पानी बदलने जैसी सावधानियां अपना रहे हैं। लोगों में डेंगू के लक्षणों की पहचान और बचाव के उपायों को लेकर भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

कार्यक्रम में ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनजीत दास ने कहा कि डेंगू से बचाव जागरूकता और दैनिक व्यवहार में बदलाव से संभव है। उन्होंने कहा कि पंडितपुर गांव ने सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से डेंगू नियंत्रण का एक सफल मॉडल प्रस्तुत किया है।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिलकुमार जे. नायक ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता भी आवश्यक है। वहीं वाराणसी के जिला मलेरिया अधिकारी एस.सी. पांडे ने इस पहल को जनभागीदारी आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान का सफल उदाहरण बताया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘दबंग डेंगू जासूस’ के रूप में घर-घर जाकर डेंगू सुरक्षा की निगरानी की। साथ ही मीडिया एवं अतिथियों ने पंडितपुर में विकसित आदर्श किचन गार्डन, माता मंदिर परिसर और पुनर्जीवित तालाब सहित विभिन्न सामुदायिक स्थलों का निरीक्षण किया।
कंपनी ने कहा कि ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ अभियान के अगले चरण में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों, प्रशासन और स्थानीय समुदाय के सहयोग से डेंगू रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।
