एयरटेल के ₹999 से अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब iCloud+, Apple TV और Apple Arcade
वाराणसी। भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को और सुविधाजनक बनाने की घोषणा की है। इन प्लान में अब Apple की विस्तारित iCloud+ सेवा के साथ Apple TV और Apple Arcade का लाभ भी शामिल होगा।
कंपनी के मुताबिक, इससे ग्राहकों को कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं एक ही प्लान में मिलेंगी।
एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर के तहत ग्राहक iCloud+ के जरिए अपनी फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट और अन्य जरूरी जानकारी को Apple डिवाइस पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। डेटा का बैकअप भी सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। वहीं, Apple TV के माध्यम से ग्राहक Apple की ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।
इसके अलावा Apple Arcade के जरिए ग्राहकों को विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के बिना गेम्स के कैटलॉग का एक्सेस मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इन सुविधाओं को जोड़ने से फैमिली पोस्टपेड प्लान की उपयोगिता बढ़ेगी।
एयरटेल का ₹999 वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए है। इसमें असीमित डेटा, स्पैम से सुरक्षा और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को इसमें शामिल किए जाने से एक ही प्लान में कनेक्टिविटी, क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ग्राहक इन प्लान को Airtel App के जरिए या नजदीकी Airtel Store पर जाकर अपग्रेड कर सकते हैं। भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही प्लान में कनेक्टिविटी और डिजिटल मनोरंजन से जुड़ी अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
