×

वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, नमो घाट पर तैयारियों का जायजा

वाराणसी। काशी में पहली बार प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 22, 23 और 25 अक्टूबर को नमो घाट और गंगा के आसपास होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार जैन ने एयर फोर्स के अधिकारियों तथा पुलिस उप महानिरीक्षक शिव हरि मीणा के साथ निरीक्षण किया।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि वायु सेना की ताकत और कौशल का प्रदर्शन पहली बार काशी में प्रस्तावित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के तहत एयर शो के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

एयर शो का एरियल डिस्प्ले काशी के विभिन्न घाटों के साथ ही गंगा के उस पार से भी देखा जा सकेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के लिए पास जारी किए जाने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा दिल्ली से आने वाले वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है।

अधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम के दिनों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से एयर शो से जुड़ी यातायात व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Share this story