
वाराणसी। जनपद के एक निजी वाटिका शिवपुरवा शिवपुर में आम आदमी पार्टी वाराणसी ने मुकेश सिंह को प्रदेश प्रवक्ता आप उत्तर प्रदेश बनने पर सम्मानित किया।
मुकेश सिंह को पुनः प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर आप जिला कार्यकारिणी वाराणसी व विधानसभा के साथियों ने उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है। जिस कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. रमाशंकर सिंह पटेल जिला अध्यक्ष आप वाराणसी व संचालन प्रो.अखिलेश पाण्डेय जिला महासचिव आम आदमी पार्टी वाराणसी।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ आसिफ अहमद जिला मीडिया प्रभारी आप वाराणसी ने दिया।
इस अवसर मुकेश सिंह प्रदेश प्रवक्ता आप उत्तर प्रदेश को माल्यार्पण करके अंग वस्त्रम प्रदान किया व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश सिंह प्रदेश प्रवक्ता,रेखा जायसवाल प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ,एजाज अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,अर्चना श्रीवास्तव प्रदेश सचिव प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ,शारदा टंडन पूर्व मेयर प्रत्याशी,कमला सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ सुभाष चंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष,अब्दुल रकीब जिला उपाध्यक्ष,घनश्याम पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,महफूज़ हुसैन जिस उपाध्यक्ष,अखिलेश पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष,संजय प्रधान जिला कोषाध्यक्ष, डॉ संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष, डॉ राम जी सिंह जिला सचिव,सुनील सिंह जिला सचिव,राजेश सिंह जिला सिंह,प्रेम यादव जिला सचिव,विनोद जायसवाल पूर्व जिला सचिव,सरोज शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष,उमानाथ पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ,आकिब खान पूर्व जिला उपाध्यक्ष,मनीष कसौदन पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ,पीयूष श्रीवास्तव अध्यक्ष उत्तरी विधानसभा,बृजेश पटेल अध्यक्ष शिवपुर इत्यादि तमाम लोग उपस्थित रहे।