×

वाराणसी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो भाइयों के परिवार में चली गोली!

राणसी में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, दो भाइयों में चली

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी चौकी अंतर्गत लोढ़ान गांव में रविवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो भाइयों के परिवार के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीत उपाध्याय और अतुल उपाध्याय के बीच काफी समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान अजीत उपाध्याय के बेटे ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाया और कहासुनी बढ़ने पर गोली चला दी।

 

बताया जा रहा है कि गोली अतुल उपाध्याय के बेटे को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share this story