×

काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और कला का संगम, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और कला का संगम, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मंदिर चौक (शंकराचार्य चौक) में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। देवी आराधना और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित इस कार्यक्रम में भजन गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने भक्तिमय वातावरण बना दिया। श्रद्धालुओं ने संगीत और कला के माध्यम से मां भगवती की आराधना का अनुभव किया।

काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और कला का संगम, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का संचालन उद्घोषिका मीनाक्षी दीक्षित ने किया। सांस्कृतिक संध्या में भजन गायिका दिव्या दुबे और उनके सह कलाकारों ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद भजन गायक सनी मिश्र और उनके सह कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर किया। वहीं, मांडवी सिंह के नृत्य समूह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय नृत्य कला और सांस्कृतिक विरासत की मनोहारी झलक पेश की।

काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और कला का संगम, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शारदीय नवरात्रि के प्रत्येक दिवस पर आयोजित हो रही सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के साथ संगीत, नृत्य और भारतीय कला-संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। इन आयोजनों के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और कला का संगम, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संवर्धन के साथ भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति और कला का संगम, भजनों व नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Share this story