Varanasi news: WWE के 'वीर महान' पहुँचे बनारस, काशी विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, फैंस में सेल्फी लेने की मची होड़

डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय सुपरस्टार रिंकू राजपूत यानी वीर महान रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के धाम में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। वीर महान ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अपने आप में अलग भव्यता का अहसास करा रहा है। इस दौरान उनके प्रशंसकों में सेल्फी लेने की होड़ रही। वीर महान ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। दर्शन-पूजन के बाद वो भदोही के लिए रवाना हो गए।
रिंकू राजपूत यानी वीर महान भदोही जिले के छोटे से गांव होलपुर के रहने वाले हैं। ट्रक ड्राइवर के पुत्र रिंकू भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति काफी आस्थावान हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में खूंखार दिखने वाले वीर महान रुद्राक्ष की माला पहनते हैं और माथे पर त्रिपुंड लगाते हैं। सीने पर बड़े अक्षरों से मां लिखा है, जबकि बाजू पर राम। जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।
द ग्रेट खली के बाद WWE में छाया India का शेर, पूर्वांचल से खास संबंध, अब तक एक भी मैच नही हारे
द ग्रेट खली के बाद WWE में अपनी छाप छोड़ने वाले वीर महान का यूपी से खास संबंध है। आपको बता दें कि वीर महान ने अपने करियर की शुरुआत भाला फेंकने से की थी, लेकिन बेसबॉल के जरिए उन्होंने पैसा कमाया फिर वो WWE में कदम रखे और अब रेसलिंग के मैदान पर कमाल कर रहे हैं। खली के बाद वो दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने WWE में इतनी लोकप्रियता हासिल की है।
वीर महान 2018 से इस खेल में सक्रिय हैं, लेकिन कुछ समय तक ब्रेक लेने के बाद उन्होंने वापसी की और पहले ही मैच में रे मिस्टीरियो और उनके बेटे को जमकर धोया। इसके बाद वो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
रिंकू सिंह की वापसी के बाद डब्लूडब्लूई में कोई भी पहलवान दो मिनट तक उनके सामने नहीं टिक पाया है। वीर महान ने पिछले तीन हफ्तों में तीन रेसलरों को बुरी तरह हराया है। उन्होंने रे मिस्टीरियो के बेटे डामिनिक मिस्टीरियो को 119 सेकेंड, जैफ ब्रु्क्स को 110 सेकेंड और सैम समोथर्स को सिर्फ 36 सेकेंड में ही ढेर कर दिया।
यूपी से है खास संबंध
वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है। रिंकू सिंह राजपूत का जन्म आठ अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में हुआ था। वह होलपुर गांव के रहने वाले हैं। रिंकू सिंह के पिता ट्रक चालक हैं। रिंकू सिंह के 9 भाई-बहन हैं। रेसलिंग में नाम कमाने वाले रिंकू सिंह स्कूल के दिनों में भाला फेंका करते थे। इस खेल में उन्होंने जूनियर लेवल का नेशनल पदक भी जीता है। रिंकू सिंह ने एक शो में 87 मील प्रति घंटे यानी 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बेस बॉल फेंकी थी। इसके बाद अमेरिका चले गये और अलग-अलग बेसबॉल टीमों में हिस्सा लिया।
लुक से बढ़ी लोकप्रियता
रिंकू सिंह को लोकप्रिय होने की बड़ी वजह उनका लुक भी है। वो बड़े बाल और बड़ी डाढ़ी के साथ माथे पर त्रिपुंड लगाकर रखते हैं। इसके अलावा वो काले कपड़े या भगवा वस्त्र धारण करना पसंद करते हैं। उन्हें देखकर प्रतीत होता है कि वो भगवान शिव के बड़े भक्त हैं।
रिंकू ने अपने शरीर पर कई टैटू बनवा रखे हैं। इनमें से सबसे खास है उनकी छाती पर बना मां का टैटू। उन्होंने बड़े बड़े अक्षरों में अपनी छाती पर मां लिखवाया है। इस टैटू से उनका व्यक्तित्व और भी आकर्षक बनता है।