Varanasi news: बीच गंगा में बोट पर चल रहा था रंगारंग कार्यक्रम, पुलिस ने बोट सीज कर 3 नाविकों पर दर्ज़ की FIR... Video Viral!

वाराणसी में गंगा नदी में 'चलो इश्क लड़ाए' गाने पर डीजे डांस का वीडियो वाइरल हो रहा है। इसमें करीब 100 से ज्यादा लोग नाव पर सवार हैं, गाना बज रहा है, लोग गानों पर थिरक रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 3 बजड़ों और डीजे को सीज कर दिया। साथ ही वोट मालिक और 3 नाविकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि पुलिस प्रशासन ने बीते दिनों नाविकों के साथ बैठक कर उन्हे इस विषय पर कड़े निर्देश दिये थे।
100 से ज्यादा सैलानी थे नाव पर सवार
यह फोटो गंगा नदी में उस बजड़े की है। बजड़े में लोग डीजे पर डांस करते दिखाई दिये हैं। शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट के सामने गंगा में तीन बजड़े आपस में रस्सियों से जुड़े हुए थे, इसमें लगभग सैलानी 100 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष सवार थे। बजड़े पर दो डीजे साउंड एम्प्लीफायर लगाकर तेज आवाज में गाना बजाकर सभी डांस कर रहे थे। नाव पर जुम्मा चुम्मा और आंख मारे सहित कई गाने बज रहे थे। तेज आवाज से लोगों को दिक्कतें हो रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नाविकों की पहचान राकेश सहनी, बाबू, अंकुर, रामविलास के रूप में की है। सभी नाविकों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सैलानियों को सुरक्षित उनके घर-होटल भिजवाया
डीजे पार्टी करने वालों को भी हिदायत दी गई कि इस तरह की लापरवाही अपनी जिदंगी के साथ न करें। डीसीपी राम सेवक गौतम ने बताया कि गुरुवार को नाविकों के साथ बैठक कर ऐसा करने से मना किया गया था। जलयान की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी, भारी घटना घटित हो सकती थी। इसलिए जल पुलिस ने पहले बोट को किनारे पर लगवाया। इसके बाद डीजे साउंड को उतरवा कर उसे कब्जे में लिया।
तीन बजड़ों को आपस में जोड़कर की जा रही थी पार्टी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित उनके घर और होटल भिजवा दिया गया है। इसके बाद बजड़े पर मौजूद मालिक और चालक पर कार्यवाही की गई। वहीं, इनके लाइसेंस रद्द कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, पुलिस ने छापा मारकर नाव को सीज कर दिया है।