×

Varanasi में मालवीय पुल के फुटओवर की रेलिंग टूटने से हादसे में दर्जन भर लोग घायल, घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता बोले- अव्यवस्था की वजह से हुआ हादसा

Varanasi में मालवीय पुल के फुटओवर की रेलिंग टूटने से हादसे में दर्जन भर लोग घायल, घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता बोले- अव्यवस्था की वजह से हुआ हादसा

देव दीपावली की रात वाराणसी में मालवीय पुल से काशी रेलवे स्टेशन मार्ग को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज की रेलिंग सोमवार की देर शाम अत्यधिक भीड़ के कारण टूट गई। हादसे में करीब दर्जन भर लोग नीचे गिर कर घायल हो गए। इस दौरान मौके पर देव दीपावली की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल सहित आसपास के निजी चिकित्सालय  भिजवाया। इसके साथ ही फुटओवर ब्रिज पर ऐतिहातन यातायात बंद कराया गया। 



सोमवार शाम होने के साथ ही देव दीपावली पर घाट घूमने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई थी। इस दौरान पड़ाव की ओर से पैदल आने वाले मालवीय पुल के फुटओवर ब्रिज से होकर गुजर रहे थे। रात करीब आठ बजे काशी रेलवे स्टेशन की ओर उतरने वाली रेलिंग भीड़ का लोड नहीं झेल पाई और टूट गई जिसके कारण करीब दर्जन भर लोग तीन फिट नीचे जमीन पर गिर गए।



घायलों में अधिकांश मुगलसराय, पड़ाव, डोमरी, सेमरा और सूजाबाद क्षेत्र के थे। सभी घायलों का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया। दूसरी ओर फुटओवर ब्रिज की रेलिंग टूटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। 

आज कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय सभी घायलों का हालचाल लेने कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्हें घायलों के इलाज में मदद का भरोसा भी दिलाया।  उनके साथ ही महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, सफक रिजवी, विपिन पाल, मनोज वर्मा मनु, किशन यादव, समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल आए थे।

घायलों से मिलने के बाद पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि वाराणसी में देव दीपावली पर्व पर कल रात राजघाट पुल पर अव्यवस्था की वजह से रेलिंग टूटी है। घायलों से मिलने के बाद पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि वाराणसी में देव दीपावली पर्व पर कल रात राजघाट पुल पर अव्यवस्था की वजह से रेलिंग टूटी है। इसमें कई लोग घायल हो गए है। आज हम कांग्रेस जनों संग मंडलीय अस्पताल में जाकर हालचाल लिया है। पार्टी घायलों के साथ खड़ी है। हम ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।



हेड कांस्टेबलों की सक्रियता को लोगों ने सराहा


हादसे के दौरान देव दीपावली के ड्यूटी पर तैनात आदमपुर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राकेश सिंह और विजय गुप्ता की तत्परता ने मौके पर भगदड़ होने की स्थिति पर नियंत्रण करने के साथ ही घायलों को साथी पुलिसकर्मियों की मदद से तत्काल एंबुलेंस और निजी वाहनों से इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।


 

मुख्य रास्ता बंद होने से हुआ हादसा

अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कल देव-दीपावली के मद्देनजर मुख्य रास्तों को बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से शाम राजघाट पुल पर अचानक भारी भीड़ जुट गई। यहां काशी स्टेशन को राजघाट से जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज की एक साइड की रेलिंग टूट गई। दर्जनों लोग 6 फीट नीचे गिर पड़े। नीचे पत्थर थे, इस वजह से लोगों को काफी चोटें आ गईं।

ये लोग हुए घायल

घायलों में चौबेपुर की उमरहा निवासी 40 वर्षीय माधुरी का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। उनकी चार साल की नतिनी सुहानी के सिर में चोट आने से BHU में एडमिट किया गया। वहीं, आदमपुर के कोनिया निवासी 30 साल के जितेंद्र का पैर टूट गया। कायस्थ टोला प्रहलाद घाट निवासी सौम्या को हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। जिला प्रशासन इन लोगों के इलाज का जिम्मा संभाल रहा है।

Share this story