×

बीएचयू में होगा विज्ञान भारती का 7वां राष्ट्रीय अधिवेशन, 1200 वैज्ञानिक और विशेषज्ञ करेंगे मंथन

Vigyan Bharati National Convention 2026, BHU Varanasi Event, CM Yogi Adityanath BHU, Science Conference India, Vigyan Bharati, BHU News, One Health Conference, Net Zero Viksit Bharat, Artificial Intelligence Ethics, Rajesh Kotecha, Shekhar C Mande, Ashutosh Sharma, Rajiv Kumar NITI Aayog, RSS Krishna Gopal, Sanjay Seth, Varanasi News, BHU Latest News, Science and Technology India, Live Bharat News, Vigyan Bharati Convention, BHU Varanasi, Yogi Adityanath, Science Conference, One Health, Net Zero, Artificial Intelligence, Kashi Hindu University, Varanasi News, Vigyan Bharati National Convention, Live Bharat News.
 वन हेल्थ, नेट ज़ीरो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर होगी राष्ट्रीय स्तर की चर्चा
 

वाराणसी। भारत के सबसे बड़े विज्ञान आंदोलन विज्ञान भारती का 7वां राष्ट्रीय अधिवेशन 13 और 14 जून 2026 को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयोजित किया जाएगा। विज्ञान भारती और बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश-विदेश से लगभग 1200 वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अधिवेशन का उद्देश्य समकालीन वैज्ञानिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर व्यापक विमर्श कर वैज्ञानिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। कार्यक्रम में वन हेल्थ, विकसित भारत के लिए नेट ज़ीरो तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

13 जून को आयोजित उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी (INSA) के अध्यक्ष डॉ. शेखर सी. मांडे भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

देश के प्रमुख वैज्ञानिक करेंगे नेतृत्व

वन हेल्थ विषयक सत्र का नेतृत्व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. गंगाधर करेंगे। वहीं विकसित भारत हेतु नेट ज़ीरो विषय पर मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव चर्चा का नेतृत्व करेंगे।

दूसरे दिन आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं नैतिकता विषयक विशेष सत्र की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव एवं पद्मश्री सम्मानित प्रो. आशुतोष शर्मा करेंगे। इस सत्र में एआई के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नीति आयोग और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी होंगे शामिल

अधिवेशन में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार का सार्वजनिक व्याख्यान भी आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल विशेष उद्बोधन देंगे, जबकि अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

समापन सत्र में रक्षा राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

14 जून को आयोजित समापन सत्र में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर एवं प्रो. गोवर्धन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

विज्ञान भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ "विकसित भारत" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share this story