×

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाबतपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 319 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाबतपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 319 महिलाओं ने किया प्रतिभाग

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को बाबतपुर, वाराणसी में श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति एवं भूमिका” रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

वाराणसी।


कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के निदेशक भईयालाल पटेल ने संस्था का परिचय दिया। वहीं सह-निदेशिका बैजन्ती पटेल ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं से सशक्त और संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

वाराणसी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिण्डरा ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी न्यास संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अपनी पहचान और उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।


कार्यक्रम का संचालन संस्था के वित्त निदेशक शनिकुर रंजन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम ने किया।

वाराणसी।

इस कार्यक्रम में बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल्स लिविंग विथ एचआईवी एड्स सोसायटी वाराणसी से परियोजना कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार, साधना, संगीता, सोनी तथा श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन से मनोज कुमार, पूजा शर्मा, नीता, ईश्वरलाल, विकास कुमार, जैन आशिष, आकाश कुमार और रंजीत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


कार्यक्रम में कुल 319 महिलाओं ने प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी जागरूकता और सहभागिता दर्ज कराई।

Share this story