×

वाराणसी में 195 बच्चों को कराया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन, 28 नवंबर को अगला कैंप

वाराणसी में 195 बच्चों को कराया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन, 28 नवंबर को अगला कैंप

वाराणसी। काशी वैदिक आयुर्वेद केंद्र के सौजन्य से शनिवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के कौमारभृत्य (बाल रोग) विभाग की ओपीडी संख्या-9 में आयोजित इस शिविर में कुल 195 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया।

वाराणसी में 195 बच्चों को कराया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन, 28 नवंबर को अगला कैंप

शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डीके मौर्य के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार स्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान इंटर्न छात्र डॉ. कविता सरोज, डॉ. सुखदेव राणा और डॉ. आयुषी पाण्डेय के साथ चिकित्सक डॉ. अंजू, डॉ. रुचि तिवारी एवं डॉ. अश्विनी गुप्ता ने सक्रिय सहयोग किया।

वाराणसी में 195 बच्चों को कराया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन, 28 नवंबर को अगला कैंप

आयोजकों के अनुसार, आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन को बच्चों के स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी पारंपरिक प्रक्रिया माना जाता है। इसके संभावित लाभों में रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि एवं स्मृति, पाचन शक्ति तथा शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना शामिल बताया जाता है।

वाराणसी में 195 बच्चों को कराया गया निःशुल्क स्वर्णप्राशन, 28 नवंबर को अगला कैंप

विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार स्वामी ने बताया कि बच्चों के लिए अगला निःशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर 28 नवंबर 2026, शनिवार को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की।

Share this story