×

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 11वीं एनडीआरएफ ने चलाया पौधरोपण और स्वच्छता अभियान

वाराणसी में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और चिकित्सा शिविर का आयोजन, कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने जनसेवा को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), वाराणसी की ओर से गुरुवार को पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और चिकित्सा शिविर समेत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के नवीन परिसर में आयोजित पौधरोपण अभियान में कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट सहित अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाए। इस दौरान हरित परिसर और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एनडीआरएफ कार्मिकों ने वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), वाराणसी की ओर से गुरुवार को पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और चिकित्सा शिविर समेत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इसी क्रम में लंका स्थित रश्मि नगर में नगर निगम, स्वयंसेवी संस्था और अन्य संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में वाराणसी कैंट के विधायक शौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता, व्यक्तिगत जिम्मेदारी और आपदा-लचीले समुदाय के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।

दशाश्वमेध घाट पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। इसके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरत के समय प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

दशाश्वमेध घाट पर लगा चिकित्सा शिविर

11वीं एनडीआरएफ की ओर से बताया गया कि इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, जनसहभागिता और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। वाहिनी आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों के साथ जन-जागरूकता, क्षमता निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों में भी भागीदारी करती है।

दशाश्वमेध घाट पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। इसके माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरत के समय प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
 
कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन करने का आह्वान किया।

Share this story