×

Baliya News:संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया

fg

 ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक दामोदरपुर में संगठन के आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे के दरवाजे पर संपन्न हुई।

इसमें संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू को भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया |

 पदाधिकारियों ने रिंकू दुबे को अंग वस्त्र पुष्प माला एवं भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया।

प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन का उद्देश्य एक आदर्शवान समाज की स्थापना है। बताया कि 17 तारीख को राज किशोरी देवी शिक्षण संस्थान पर खिचड़ी भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

 

वहीं, संगठन के सभी पदाधिकारी एवं विप्र जनों से कहा कि आप सभी 22 जनवरी को अपने-अपने इष्ट देवता की पूजा करें। अपने घरों को दीप मालाओं से सजाकर उत्सव मनाएं। आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओझा गोलू, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम जी चौबे, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति पांडे, जिला प्रभारी सोनी तिवारी, सत्येंद्र पांडे, रत्नाकर दुबे, सरोज दुबे, मनीष दुबे, रत्नेश पांडे, अतुल पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे एवं संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्रा ने किया।

Share this story