×

Varanasi Khelo India University Game: DM एस राजलिंगम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की मशाल को किया रवाना

Varanasi Khelo India University Game: DM एस राजलिंगम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की मशाल को किया रवाना, जाएगी जौनपुर

Varanasi Khelo India University Game: बीएचयू में कार्यक्रम शामिल होने के बाद शाम चार बजे लालपुर स्टेडियम में जाएगी। यहां से जौनपुर रवाना होगी।

 

वाराणसी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की मशाल को रवाना किया गया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मशाल को सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

 

 

खेल के प्रति जागरूकता फैलाते हुए मशाल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएगी। बीएचयू में कार्यक्रम शामिल होने के बाद शाम चार बजे लालपुर स्टेडियम में जाएगी। यहां से जौनपुर रवाना होगी।

इससे पहले सांस्कृतिक संकुल से निकलकर मशाल रैली संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंची। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने मशाल को थामकर रैली का स्वागत किया। दीक्षांत लॉन में योग शिविर भी लगाया गया।



कुलपति ने कहा कि गेम्स का मूल उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देना और युवा एथलीटों को प्रोत्साहित करना है। युवा गांव से निकलकर अपने खेल कौशल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जाने में सफल होंगे। डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा, कुलसचिव प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मशाल रैली का स्वागत कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। इसके बाद रैली पंडित जवाहर लाल नेहरू खेल मैदान में पहुंची। जहां खेलो इंडिया लोगो की आकृति में खिलाड़ियों की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई।

खिलाड़ियों व विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद रैली बीएचयू के लिए रवाना हुई।

Share this story