UP Weather Alert: भीषण गर्मी के बाद अब आंधी-बारिश का खतरा, मौसम रहेगा खराब
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव के बाद अब मौसम करवट लेने जा रहा है। बाँदा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे, जहां लोगों को तेज धूप और उमस ने बेहाल कर दिया।
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि बारिश और बादलों की वजह से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
जानकारी के मुताबिक 17 मई तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। ऐसे में किसानों, यात्रियों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
