×

UP Scholarship 2026: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 28 लाख छात्रों के खातों में 3350 करोड़ ट्रांसफर

UP Scholarship 2026: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 28 लाख छात्रों के खातों में 3350 करोड़ ट्रांसफर

सरकार ने यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाए।

UP Scholarship 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान (Indira Gandhi Pratishthan) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 3,350 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।

इस योजना के तहत कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं को लाभ मिला है। खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को इसका फायदा मिला है।

किस वर्ग को कितनी मिली राशि?

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap) के अनुसार, अलग-अलग वर्गों के छात्रों को निम्नलिखित राशि दी गई है- 

  • अनुसूचित जाति (SC): 6.68 लाख छात्रों को ₹467.94 करोड़
  • सामान्य वर्ग: 4.95 लाख छात्रों को ₹779.10 करोड़
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 13.52 लाख छात्रों को ₹1838.59 करोड़
  • अल्पसंख्यक वर्ग: 2.75 लाख छात्रों को ₹252.76 करोड़
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 7,236 छात्रों को ₹11.61 करोड़

DBT से सीधे खाते में पैसा

सरकार ने यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाए।

छात्रों को मिलेगा बड़ा सहारा

इस स्कॉलरशिप से प्रदेश के लाखों छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक मदद मिलेगी। स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक के छात्रों को इसका लाभ मिलने से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ड्रॉपआउट दर कम होने की उम्मीद है।

सरकार का फोकस शिक्षा पर

योगी सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को आर्थिक सहायता देने पर जोर दे रही है। इस तरह की योजनाएं राज्य के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं।

Share this story