यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान! राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को बड़ी जिम्मेदारी, काशी समेत 6 क्षेत्रों के नए अध्यक्ष घोषित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित नई टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। नई कार्यकारिणी में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, 19 प्रदेश मंत्री, 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय पदाधिकारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा ने इस बार ओबीसी, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा नेतृत्व को भी संगठन में प्रमुख स्थान दिया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा ने निम्न नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है-
- सुरेश राणा
- सत्यपाल सैनी
- ब्रज बहादुर
- डॉ. धर्मेंद्र सिंह
- मोहित बेनीवाल
- देवेश कोरी
- प्रियंका रावत
- दुर्विजय शाक्य
- रमेश सिंह
- नीरज सिंह
- अर्चना मिश्रा
- पूजा पाल
- शंकर गिरी
- कामेश्वर सिंह
- कृतिका अग्रवाल
- सुरेश मौर्य
- राजेश यादव
- कृष्ण बिहारी राय
- आलोक गुप्ता
प्रदेश महामंत्री
प्रदेश महामंत्री के रूप में इन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है-
- रामप्रताप सिंह चौहान
- गीता शाक्य
- अभिजात मिश्रा
- उपेंद्र रावत
- संजय राय
- शंकर लोधी
- दिलीप पटेल
- राजेश चौधरी
प्रदेश मंत्री
भाजपा संगठन में मंत्री पद पर निम्न नेताओं की नियुक्ति की गई है-
- विजय शिवहरे
- बसंत त्यागी
- शिवभूषण सिंह
- सहजानंद राय
- अंकुर शर्मा
- अनिल यादव
- अवधेश श्रीवास्तव
- विनय राजभर
- प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा
- किरण लोधी निषाद
- एकेश बिंद
- सचिता सिंह चौहान (लूनिया)
- रजनी पांडेय
- राहुल वाल्मीकि
- महामेधा नागर
- दीपमाला संतोषी
- सुहासिनी जायसवाल
- यतेन्द्र शर्मा
- आकांक्षा सोनकर
क्षेत्रीय अध्यक्ष
भाजपा ने छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं-
- नवाब सिंह नागर - पश्चिम क्षेत्र
- पूरन लाल लोधी - ब्रज क्षेत्र
- राम किशोर साहू - कानपुर क्षेत्र
- अवधेश द्विवेदी - अवध क्षेत्र
- अशोक चौरसिया - काशी क्षेत्र
- विनोद राय - गोरखपुर क्षेत्र
कार्यालय पदाधिकारी
- भारत दीक्षित - कार्यालय मंत्री
- अतुल अवस्थी - कार्यालय सह-मंत्री
- लक्ष्मण सिंह - कार्यालय सह-मंत्री
मीडिया एवं सोशल मीडिया
- दिनेश प्रताप सिंह- मुख्य प्रवक्ता
- मनीष दीक्षित - प्रदेश मीडिया संयोजक
- हिमांशु राज पंडित- प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
मोर्चा अध्यक्ष
- रोहित मिश्रा - प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा)
- प्रकाश पाल - प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग मोर्चा)
- देवेंद्र सिंह - प्रदेश अध्यक्ष (किसान मोर्चा)
- अशोक रावत - प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा)
- सरोज कुशवाहा - प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
- विद्याभूषण गोंड - प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति मोर्चा)
भाजपा की नई टीम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई कार्यकारिणी चुनावी रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
