×

थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान 2.400 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

गांजा

पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद मे मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम मे दिनांक 13.11.2021 को क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार राय के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह की अगुवाई में थाना सैयदराजा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो गांजा तस्कर 2.400 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा लेकर बिहार में बेचने हेतु ले जा रहे थे कि उ0नि0 श्री मनोज कुमार राय मय हमराह द्वारा दिनांक 13.11.2021 को समय करीब 16.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध क्रमशः मु०अ०सं० 220/2021 धारा 8/20 NDPS ACT व मु0अ0सं0 221/2021 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

नाम पता अभियुक्त-

1. फरियाद पुत्र अकबर निवासी गोपालपुर बहादुरपुर थाना कांटा जिला मुरादाबाद।

2. अफजाल पुत्र अकबर निवासी ग्राम गोपालपुर बहादुरपुर थाना कांटा जिला मुरादाबाद।

गिरफ्तारी का स्थान व समय-

नौबतपुर तिराहा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली दिनांक 13.10.2021 समय 16:30 बजे

बरामदगी का विवरण-

1.2.400 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा
2. 250 रुपये नगद

गिरफ्तारी मे पुलिस टीम का विवरण -

प्र०नि० उदय प्रताप सिंह
उ0नि0 मनोज कुमार राय 
का० अमित पटेल 
का० अजीत सिंह

Share this story