×

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन

UP Police Bharti Exam, Special Train For Exam, Azamgarh Ballia Special Train, Gorakhpur Special Train, Railway Special Train 2026, UP Police Recruitment, NER Railway News, Exam Special Train, Railway Update, UP News

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 3 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें 7 जून से 10 जून 2026 तक विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएंगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05134/05133 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 7 से 10 जून तक संचालित होगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर मऊ जंक्शन से रात 8:50 बजे होते हुए बलिया रात 9:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में बलिया से रात 10:15 बजे चलकर मऊ जंक्शन से 11:50 बजे प्रस्थान करते हुए अगले दिन रात 1:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इसी प्रकार 05136/05135 आजमगढ़-बलिया-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी 8 से 10 जून तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर मऊ जंक्शन से 2:15 बजे और बलिया 3:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में बलिया से शाम 4:15 बजे चलकर मऊ जंक्शन से 5:50 बजे होते हुए शाम 7:00 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इसके अलावा 05139/05140 आजमगढ़-गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष गाड़ी भी 8 से 10 जून तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर मऊ जंक्शन, भटनी और देवरिया सदर होते हुए शाम 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से रात 8:00 बजे चलकर देवरिया सदर, भटनी और मऊ जंक्शन के रास्ते अगले दिन रात 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।

Share this story