×

गंगा महल घाट पर दर्दनाक हादसा: चार दोस्तों की डूबने से मौत! पुलिस और गोताखोरों ने लाश किया बरामद...

Teen drowned in Ganga while taking bath with friends in Varanasi: Ganga महल घाट पर नहाने गए थे चार दोस्त, जलपुलिस और गोताखोरों ने बरामद किया शव

Teen drowned in Ganga while taking bath with friends in Varanasi: रविवार को शुकुलपुर शायर माता मंदिर खोजवा निवासी सौरव सिंह(15) पुत्र राजकुमार अपने दोस्त रोहित सिंह,देवा सिंह और आर्यन वर्मा साथ गंगा किनारे गया था। गंगा महल घाट पर चारों दोस्त स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए।

 

Teen drowned in Ganga while taking bath with friends in Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के गंगा महल घाट पर रविवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया। उसके दोस्तों ने पहले उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगे तो बाहर आ गए।

 

 

चीख पुकार के बीच पुलिस पहुंची तो जलपुलिस ने डूबे की तलाश शुरू की। एक घंटे की कवायद के बीच जलपुलिस और गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया।

 

 

रविवार को शुकुलपुर शायर माता मंदिर खोजवा निवासी सौरव सिंह(15) पुत्र राजकुमार अपने दोस्त रोहित सिंह,देवा सिंह और आर्यन वर्मा साथ गंगा किनारे गया था। गंगा महल घाट पर चारों दोस्त स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए।

 

 

पहले तो सभी किनारे ही नहाने लगे बाद में दौड़कर गहराई की ओर कूदने लगे। इसी दौरान एक छलांग कूदकर सौरव गहराई की ओर चला गया। दोस्तों ने मना किया लेकिन वह पानी में अंदर तक जाता रहा।

 

 

गंगा की गहराई में तेज प्रवाह के बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा।

 

 

दोस्तों ने प्रयास किया लेकिन गहराई के डर से सब बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे अस्सी चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा ने जल पुलिस एवं गोताखोरों को बुलाया। उनकी मदद से सौरभ सिंह को गंगा नदी से निकाला, लेकिन सौरभ की मृत्यु हो गई थी।

 

 

सूचना पर घाट पर माता पिता समेत परिजन और पड़ोसी पहुंच गए। किशोर का शव देखकर परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

Share this story