×

यूपी में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यूपी के सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर शहर के एक मोहल्ले में सौतेले पिता ने दस साल की बेटी से दुराचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश करके उसको जेल भेज दिया।


कोतवाली मंडी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का पति से तलाक हो गया था। उसने 2014 में दूसरी शादी की थी। महिला के दस साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक महिला घरों में साफ सफाई आदि काम करती है। शनिवार की शाम वह घर से बाहर गई थी। घर पर उसका पति व बेटी थी। आरोप है कि सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद लड़की गुमसुम हो गई। घर लौटने पर उसकी मां को शक हुआ। पूछने पर बेटी ने दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार और रिश्तेदार मामले को दबाने में लगे रहे, लेकिन एक रिश्तेदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को लड़की के परिवार के सदस्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

Share this story