×

सपा नेता विनोद कुमार लोधी ने दरगाह शरीफ पर टेका माथा, मांगी दुआएं

सपा नेता विनोद कुमार लोधी ने दरगाह शरीफ पर टेका माथा, मांगी दुआएं
भेलसर (अयोध्या) | विधानसभा क्षेत्र रुदौली से टिकट के दावेदार विनोद कुमार लोधी एडवोकेट ने हज़रत शैख मखदूम अहमद अब्दुल हक़  रूदौलवी "शैखुल आलम" रह0 के आस्ताने पर पहुंच कर गुलपोशी व चादर का नज़राना पेश किया।इसके बाद साहब ए सज्जाद हज़रत शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियाँ व शाह आरिफ अली सुब्बू मियाँ से मुलाक़ात कर दुआएँ(आशीर्वाद)लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अतीक़ खान,पूर्व युवजन सभा प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात 'ग़ज़ाली मिया'साहबलाल यादव,विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अमरनाथ यादव,नगर महासचिव प्रदीप यादव,घिर्राऊ प्रसाद लोधी,पूर्व प्रधान अलगू प्रसाद लोधी एडवोकेट,भाई लाल लोधी,विनय कुमार लोधी,विवेक कुमार लोधी,प्रभाकर राजपूत लोधी,सुल्तान खान,राज कुमार यादव के अलावा लोधी समाज के काफी लोग उपस्थित थे।

Share this story