
गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस विपक्षियों को घेरने की तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी व अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर लगातार तीसरे दिन को पिपरौली ब्लॉक के नगवां,जैतपुर,देईपार,पिपरौली बाजार बाजार में कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा हुई। घर-घर जाकर बीजेपी सरकार में बढ़ रही महंगाई के बारे में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बताया । दस दिवसीय पदयात्रा के लगातार तीसरे दिन सहजनवा विधानसभा के पिपरौली ब्लॉक के अनेक गावो काँग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भ्रमण किया। कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार में महंगाई बेरोजगारी , किसानों और महिलाओं का उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, अराजकता और ध्वस्त कानून व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया ग।
पदयात्रा के समापन पर पिपरौली बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है। आजादी के बाद से आज पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जातिवाद से जूझ रहा है। साम्प्रदायिक ताकतों का बोलबाला है। थाने के लाकप में हत्या हो रही है। गरीब आदमी के चूल्हे से रसोई गैस गायब हो गया है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिस लोकतंत्र की स्थापना के लिए कांग्रेस पार्टी ने त्याग-बलिदान दिया, उसे तानाशाही ताकतें समाप्त करने पर लगी हुई है।
इस अवसर नगर अध्यक्ष संजय सिंह , ब्लॉक अध्यक्ष गब्बू लाल प्रजापति, कुशेन्द्र चौबे, ऋषिचन्द गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण पांडेय ,सुनील पांडेय , संजय चौबे, घटोत्कच शुक्ल, प्रवीण पासवान,आलोक त्रिपाठी, परमेश्वर पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, बद्रीनाथ शुक्ल,रविश चन्द्र मिश्र, देवनाथ उपाध्याय, छेदी चौबे, राकेश तिवारी, अजय शुक्ल, दीपक शुक्ल, रामाशीष, विजय यादव,चन्द्रभूषण पांडेय,शैलेन्द्र कुमार,गूँजेश्वर,पिंटू,रामसजन,महेंद्र पांडेय, अरविंद शर्मा, प्रभुनन्दन पांडेय, रामप्रवेश पांडेय , विवेक सिंह गोपी पाल सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजदू रहे।