×

Raebareli News: विधवा महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार! अपने ही परिवार से बताया जान का खतरा...

Raebareli News: विधवा महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार! अपने ही परिवार से बताया जान का खतरा...

रायबरेली। जनपद शिवगढ़ थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने ही परिवार जनों पर जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को शिकायत पत्र देते हुए अवगत कराया है कि वह सीधी साधी और विधवा महिला है।

परिवार के ही सत्रोहन पुत्र बिहारी रामबरन पुत्र सत्रोहन बबलू पुत्र सत्रोहन समस्त उपरोक्त गांव निवासी बुरी नियत से उसकी संपत को हड़पना चाह रहे हैं। इसी नियत से विपक्षी गढ़ आए दिन मारपीट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

जबकि कई बार स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दे चुकी है लेकिन आरोप है कि पुलिस विपक्षी दलों से मिलकर कुछ रिश्वत लेकर सुलहनामा करा चुकी है। यही वजह है कि विपक्षी गणों की मनोबल बढ़ी हुई है।  विपक्षी गढ़ आए दिन जान से मारने की धमकी और हाथ पैर तोड़ देने की धमकी दे रहे हैं।

विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि अगर इस पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई नहीं हुई तो उसके जान का खतरा हो सकता है। महिला ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दलों से घबराकर वह अपने रिश्तेदारों के घर में रह रही है।

Share this story