Raebareli News: शिवगढ़ ब्लॉक सभागार में पूर्व एमएलसी की उपस्थिती में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
Mon, 13 Feb 20231676300451784

Raebareli News: सोमवार को ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व एम एल सी राजा राकेश प्रताप सिंह ने आने वाले नगर पंचायत और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर तैयार हो जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फिर लोकसभा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, लेकिन रायबरेली में अबकी बार भाजपा का प्रत्याशी जीते इसलिए अभी से सभी को लगना होगा।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री शरद सिंह, भाजपा नेता सरोज गौतम,भाजपा युवा नेता अनुज मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष जी बी सिंह ,दिनेश सिंह भदौरिया, प्रदुम नारायण शुक्ला, किरन तिवारी ,रवींद शर्मा ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, रमेश शुक्ला, राजाराम लोधी सहित भाजपा के मंडल के पदाधिकारी मौजूद है।