×

Raebareli News: रायबरेली में अवैध असलहे व कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार- 

रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनाँक 11 मार्च 2023 को थाना गुरूबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण/संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान अभियुक्त हिमांशु सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी बांस थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली को 01 अदद तमंचा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खेड़ा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना गुरूबक्शगंज पर मुकदमा अपराध संख्या-154/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

हिमांशु सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी बांस थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।

बरामदगी:-

01 अदद तमंचा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

01 अदद मोटरसाइकिल बजाज पल्सर (सीज 207 एम वी एक्ट )

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।

2. उप-निरीक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।

3. आरक्षी अविनाश कृष्ण सिंह थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।

4. आरक्षी सौरभ कुमार थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।

5. आरक्षी शक्ति सिंह थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।

6. आरक्षी मो0 युसुफ थाना गुरूबक्शगं जनपद रायबरेली।

Share this story