Rae Bareli News: रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष 10 फरवरी को किसान गोष्टी का करेंगे आयोजन
Wed, 8 Feb 20231675846444910

रायबरेली। बछरावां रायबरेली भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली कार्यालय पर बैठक की।
जिसमें समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य समिति के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित किया।
बछरावां विधानसभा के ग्रामसभा रानीखेड़ा मैं 10 फरवरी को किसान गोष्ठी के संयोजक अखिलेश कुमार बनाए गए।
सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि ग्रामसभा रानीखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी के द्वारा 10 फरवरी को आपके गांव आपके क्षेत्र में इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी किसानों से अनुरोध किया जाता है कि इस गोष्ठी में उपस्थित होना अनिवार्य है।