Raebareli News: अपनी मां की स्मृति में क्षत्रसाल सिंह ने किए कम्बल वितरित

शिवगढ रायबरेली। ब्लाक के सीवन ग्राम सभा में आज दिनांक 11 जनवरी 2023 दिन बुधवार को क्षत्रसाल सिंह द्वारा अपनी मां शैला देवी की स्मृति में 60 वृद्ध लोगों को कम्बल वितरित किये।
उन्होंने कहा बहुत ज्यादा ठंड पड़ने के कारण गरीबों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसी लिए अपनी मां की स्मृति में किये कम्बल वितरण इस अवशर पर कप्तान सिंह, रत्नेश चौधरी राम बरन की.डी.सी. मूलचन्द्र सिंह, कर्ण बहादुर सिंह, देवनारायण शुक्ला, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-
Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक हादसा, चाय की गुमटी के पास खड़े लोगों को डंपर ने रौंदा, चार की मौत
रायबरेली। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर गुरबक्शगंज के खगरिया खेड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया।
बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर चाय की गुमटी पर खड़े लोगों को रौंदते हुए खंती में चला गया।
हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिनकी पहचान कराई जा रही है। सभी मृतक खागिया खेड़ा के बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
उक्त हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ है। खगिया खेड़ा गांव के लोग गुमटी पर चाय पीने के लिए खड़े थे। ललई, लल्लू और रविंद्र की डेड बॉडी की पहचान कराई जा चुकी है।
चौथे शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।
सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि लोगों की मदद के लिए टीम लगाई गई। क्रेन से डंपर को हटाया जा रहा है।