×

रायबरेली में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

रायबरेली में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा किए।

आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुरजोर से चुनाव लड़ेगी। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे भारत में चल रही है। कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ मिला है।

आने वाले समय में तन मन धन लगा कर के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि जो भी प्रत्याशी पार्टी से उतारा जाएगा उसको मेहनत के साथ नगर निकाय चुनाव में प्रचार किया जाएगा।

बाबा भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर अखिलेश शुक्ला, दयाशंकर, बृजेश श्रीवास्तव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story