×

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका ग़ांधी का आगमन ,शक्ति प्रदर्शन से पहले करेंगी शक्ति पूजन

प्रधानमंत्री  के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका ग़ांधी का आगमन ,शक्ति प्रदर्शन से पहले करेंगी शक्ति पूजन

यूपी के सियासी रण में अपना दम दिखाने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से वाराणसी के लिए निकल चुकी हैं। प्रियंका के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी हैं। वाराणसी से ही प्रियंका औपचारिक रूप से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं। ऐसे में प्रियंकी की इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

वाराणसी में इस रैली का नाम पहले ‘प्रतिज्ञा रैली’ रखा गया था, उसे अब बदलकर ‘किसान न्याय रैली’ नाम दिया गया है। यह रैली रविवार दोपहर को जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने जा रही है और पार्टी के नेता इस कार्यक्रम में ‘विशाल’ उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है। रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा रैली आज वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। रैली को संबोधित करने वाराणसी आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका गांधी सुबह 11:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। यहां से मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा के दर्शन करने दुर्गाकुंड पहुंचेंगी।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

प्रियंका बीएचयू के सिंह द्वार पर पर महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी। लगभग एक बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली का जो कार्यक्रम और रूट प्लान प्रशासन को भेजा है, उसके अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर और संकटमोचन से होते हुए गुजरेगा।

इसके बाद प्रियंका रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। मंच पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने की भी संभावना है। देश भर से कांग्रेस नेता बनारस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने देर शाम रैली स्थल का भी जायजा लिया।

gfhf

जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित कांग्रेस की किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों का मुद्दा उठाएंगी। लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ितों को न्याय की आवाज बुलंद करेंगी। रैली में पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों से किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे।

रैली में प्रियंका लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपियों पर कार्रवाई, गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और नये कृषि कानूनों की वापसी का मुद्दा उठाएंगी। रैली के बहाने किसान आंदोलन को पश्चिम से पूरब की तरफ मोड़ने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही बनारस से किसान न्याय यात्रा आरंभ होगी जो प्रदेश भर में जाएगी। बंगाल में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ जनता का विकल्प बनने का निर्णय लिया है।

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कल केवल विशेष वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी। इस दौरान रोहनिया से मोहनसराय रास्ते पर जाने से बचें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। जिसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

dxd

रोहनया से मोहनसराय जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले वाहनों को चांदपुर चौराहे से लोहता, जंसा होते हुए राजातालाब हाइवे की ओर जाना होगा। वहीं प्रयागराज से वाराणसी आने के लिए राजातालाब, जंसा और लोहता होते हुए चाँदपुर चौराहा की ओर से जाना होगा।

Share this story