×

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रियंका गांधी ने रखा मौन व्रत

priyanka gandhi
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रियंका गांधी ने रखा मौन व्रत

लखीमपुर खीरी में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वो यूपी सरकार और भाजपा पर हमला करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। लगातार गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर तीन घंटे के लिए मौन व्रत रखा। इसके बाद वह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास भी मौन व्रत रखेंगी।

पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे तक मौन व्रत रखा। इसके मद्देनजर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय पहुंचने को कहा गया था। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

Share this story