×

गोरखपुर में गो-तस्करी के आरोप में पुलिस अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गो-तस्करी के आरोप में पुलिस अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा निर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल मार्ग निर्देशन व  प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सुरेश चन्द्र राना मय हमराह हे0का0 जयशंकर सिंह , का0 अंशुमान यादव ,का0 सद्दाम हुसैन , हो0गा0 वीरेन्द्र यादव , पी0आर0वी0 344 से सम्बन्धित का0 राजू कुमार , का0 धर्मेन्द्र यादव , चालक हो0गा0 जयदीन सिंह  के  मुखबिर खास की सूचना के क्रम में 4 राशि गोवंशीय पशु ( 2 राशि गाय व 2 राशि बछड़ा )को तस्करी करने के लिए बोलेरो पिकप वाहन सं0 UP 57 T 7120 पर लादकर गैर प्रांत ले जाते हुए बरामद हुआ तथा अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाईल , एक अदद चापड़ , एक अदद चाकू बरामद हुआ  जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार मु0अ0सं0 121/2021 अन्तर्गत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 1955 , व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 1960 व मु0अ0सं0 122/2021 धारा 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया  तथा मौके से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त 1-जफरुद्दीन सिद्दीकी S/0 आबिद अली ग्राम सोहसा पट्टी गौसी थाना कसया जिला कुशीनगर उम्र 21 वर्ष को कारण गिरफ्तारी बता कर दिनांक 22.11.2021 को समय करीब 08.30 पर गिरफ्तार किया गया।
 

Share this story