×

भागीदारी पार्टी ने पूर्वांचल में दिखाई अपनी ताकत: ओमप्रकाश राजभर

लेकिन मैंने करोडो लोगो को ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता बना दिया है। कितने को मारोगे हर घर मे ओमप्रकाश राजभर पैदा हो गया है।
लेकिन मैंने करोडो लोगो को ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता बना दिया है। कितने को मारोगे हर घर मे ओमप्रकाश राजभर पैदा हो गया है।

चौबेपुर | मुनारी खेल  मैदान वाराणसी में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी (पी) द्वारा आयोजित वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत की अध्यक्षता भागीदारी पार्टी (पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति जी द्वारा किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति जी को सिक्के से तौल कर यह साबित कर दिया कि प्रजापति समाज का एकमात्र इकलौता नेता प्रेमचंद प्रजापति हैं यह संकेत प्रजापति समाज में एकजुटता का संकेत है बंगाल में खेला हुआ था 2022 विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में खदेड़ा होबे भाजपा को जिस दरवाजे से सत्ता में लाया था उसी दरवाजे से भगा कर दिखाएंगे पूर्वांचल की जनता ओमप्रकाश राजभर के साथ चलती है तो सत्ता उसी की ओर चलती है l

राजभर ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को झूठा बताते हुए कहा कि महंगाई चरम उत्कर्ष पर है नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है प्रदेश में भुखमरी फैली हुई है गरीबों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है खाद बीज की कीमत आसमान छू रही है लेकिन किसानों की आय अभी तक दुगनी नहीं हुई जब किसान हक मांगता है तो प्रदेश की सरकार उनको कुचलने का कार्य करती है मैने भाजपा की सरकार इसलिए बनवाया था कि सत्ता में जाने के बाद सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू किया जाएगा योगी और मोदी का जूता पोछने नहीं गया था जब पिछड़ों का 27% आरक्षण लूटा गया तो पिछड़ी जाति के किसी नेता ने आवाज उठाने का कार्य नहीं किया

 2022 में महागठबंधन श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर दिखाउंगा। सरकार शपथ लेगी 5 साल घरेलू बिजली मुफ्त गरीबों को बच्चों को सरकारी एवं निजी स्कूलों में एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा गरीबो को इलाज मुफ्त दिया जाएगा नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा 
देश में अमन और चैन स्थापित करने का कार्य किया जाएगा l

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति प्रजापति महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के साथ यह गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा पूर्वांचल में भाजपा का खस्ता हाल कर दिया जाएगा

 रैली में खाली रही कुर्सियां नदारद रहे लोग

भाजपा सरकार में जिस प्रकार से लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसा देखने को नहीं मिला भाजपा केवल सपने दिखाने का कार्य करती  जो पैसा बनाकर फुर्र हो जाती है  प्रदेश की जनता ने भी इनके अत्याचार से त्रस्त होकर 22 का इंतजार कर रही है 2022 में सत्ता से बेदखल करके ऐसी चीटिंग पार्टी जो कंपनी का रूप ले लिया है इनका भी हिसाब किताब की जांच कराई जाएगी।

पीड़ितों को कोई मदद नहीं किया जबकि पूरा देश जानता है कोई भूला नहीं है प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए श्री प्रजापति ने कहा की चप्पल पहनने वाले गरीब को हवाई जहाज में घुमाएंगे ऐसा सपना दिखाकर गरीबों को लूट लिया देश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती हुई महंगाई को दे।
 मंच का संचालन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम उत्तर प्रदेश डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति  द्वारा किया गया। स्वागत अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर ने सभी अतिथियों का किया।

विधायक ने बताया कि 5 साल में मेरे 1 भी सड़क के प्रस्ताव को सरकार ने न होने देने का अथक प्रयास किया लेकिन मैं दलित विधायक किसी तरह अपने विधानसभा में सैकड़ो सड़को का निर्माण और मरमत कराया। 5000 सोलर लाइट लगवाई। आज भी मेरे कई प्रस्ताव को सरकार रोक कर रखी है। भाजपा सासन नही कुशासन की सरकार चला रही है। 
 अपने दम पर 6,630000 लाख लोगो को गभीर बीमारी से पैसा दिलाकर जान बचाया। 

मंच पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरनमासी प्रजापति, अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर, कैप्टन राजकुमार, संगीता प्रजापति, शिवी प्रजापति देवेंद्र प्रजापति मंडल अध्यक्ष राम गोविंद प्रजापति, हरिबदन प्रजापति जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनील प्रजापति दीपक कुमार आदि हजारों की संख्या में राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता उपस्थित रहे l
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर के साथ राकेश कुमार गौड़ एससी एसटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल वीरेंद्र सिंह कैलाश नाथ यादव पूर्व सांसद चंदौली पीयूष कांत यादव रोशन मोहम्मद जिलाध्यक्ष सपा सुजीत यादव लक्कड़ मौजूद  रहे।

Share this story