×

दस अक्टूबर को गौराकला में गरजेंगे ओमप्रकाश राजभर

दस अक्टूबर को गौराकला में गरजेंगे ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की हलचलें तेज हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर बढ़ने लगा है।इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक के सन्दहा स्थित पार्टी कार्यालय पर सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि 10 अक्टूबर वंचित, पिछड़ा, दलित, किसान, बेरोजगार महापंचायत गौराकला प्राइमरी स्कूल के मैदान में आयोजित है।महापंचायत में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर होंगे।उन्होंने बताया कि महापंचायत में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।इसके अलावा शिवपुर से विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री द्वारा शिवपुर विधानसभा क्षेत्र को शाही विधानसभा बताए जाने व करोड़ रुपये से विकास कराए जाने के दावे का पोल खोला जाएगा। जनता से होगा सवाल वर्तमान विधायक मंत्री ने कितना विकास किया है।प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, मंडल महासचिव मिथिलेश पटेल रहे।

Share this story