×

मिर्ज़ापुर सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन

मिर्ज़ापुर सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन

मिर्ज़ापुर। सपा के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण भी किया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु जीवन, सुख-वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।  सपा के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी ने 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने शासनकाल में दलितों, पिछड़े वर्ग के साथ अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, छात्रों और बेरोजगारों, सैनिकों के भलाई के लिए काम किया था। उन्होने कहा कि इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन् मे मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती जीवन एक शिक्षक के रूप में शुरू किया और 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये। वह वर्ष 1977 में रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने। वर्ष 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संयुक्त मोर्चा की सरकार में वह रक्षा मंत्री भी बने। यादव 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मेहनत और लगन से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने अपनी विरासत अखिलेश यादव को सौंपी है। उनके द्वारा समाज सेवा और देश सेवा का कार्य किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करें और पार्टी को मजबूत करें। अखिलेश के हाथों के मजबूत होने से ही प्रदेश में फिर से विकास की गति तेज होगी। पूर्व मंत्री मुन्नी यादव ने कहा कि हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना होगा।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


जन्मदिन समारोह कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अभय यादव ने किया। जन्मदिन समारोह में गिरजाशंकर सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, श्रीराम भारती, सुनील सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, आशीष यादव, रामगोपाल बिन्द, आदर्श यादव, नागेन्द्र तिवारी, कमलेश सरेाज, विनोद चौधरी, इलियास खां, श्याम मोहन यादव, राकेश यादव, रामजी यादव, अतीक खां, रत्नेश श्रीवास्तव, रमेश गौड़, अरशद, के0के0 दूबे, दुर्गा सिंह, शीला गौड़, रियाज अहमद, विजयशंकर प्रजापति, विजय यादव, सोकिम अहमद, धनंजय यादव एड0, चन्दन यादव, नसीम कुरैशी, जयनाथ यादव, उपेन्द्र तिवारी, अभिषेक मिश्रा, शहनवाज खां, दलश्रृंगार यादव, राजेश यादव, मुस्ताक अहमद, भूपनारायण यादव, कन्हैया लाल यादव, पीयूष यादव, सूरज यादव, सत्यम त्रिपाठी, शिवअचल यादव, जाहिद अख्तर, मनोज चौहान, रामनरेश यादव, शिवकुमार यादव, राजकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे। वही आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का 83 जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अहमद व उनकी टीम के द्वारा मुसहर बस्ती में फलाहार वितरण किया गया। जिसमें मौजूद जगन मौर्य, फिरदौस अहमद, सुधीर कुमार, मोहम्मद आसिफ, श्याम नारायण, डॉक्टर प्रभाकर, कामरान खान, अतीक अहमद व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this story