×

दिवंगत आरक्षी कन्हैया के परिजनों को मिला ₹1 करोड़ का चेक, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया प्रदान

मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दिवंगत आरक्षी कन्हैया के असामयिक निधन के बाद उनके आश्रित परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। यह राशि दिवंगत आरक्षी की नॉमिनी (माता) को सौंपी गई। इस अवसर पर एसपी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने दिवंगत आरक्षी कन्हैया के असामयिक निधन के उपरांत उनके आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।

पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी ने दिवंगत आरक्षी की नामिनी एवं माता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत बीमा दावे की ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक सौंपा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस परिवार अपने प्रत्येक सदस्य के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उन्होंने आशा जताई कि यह आर्थिक सहायता परिवार को कठिन समय में संबल प्रदान करेगी।

परिजनों ने पुलिस विभाग एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें कठिन समय में आर्थिक सहारा मिला है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share this story