×

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता मधुरिमा तिवारी का सम्मान, इनरव्हील समन्वय ने किया वृक्षारोपण व बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता मधुरिमा तिवारी का सम्मान, इनरव्हील समन्वय ने किया वृक्षारोपण व बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

मीरजापुर। सामाजिक सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय इनरव्हील समन्वय क्लब ने नगर के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती, नगर पालिका मीरजापुर में सम्मान एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा तिवारी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में इनरव्हील समन्वय की अध्यक्ष श्रीमती अंजू साध के नेतृत्व में क्लब की सदस्य सारिका अग्रवाल, सौम्या बरनवाल, शिप्रा गुप्ता, खुश्बू एवं श्रीमती पूजा चौरसिया ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई। क्लब की सदस्याओं ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा तिवारी ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों की ऐसी पहल से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है और शिक्षा के साथ सामाजिक मूल्यों को भी मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना रहा। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई। 

Share this story