Mirzapur news: मिर्जापुर में शौच करने गयी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 May 20231684586868116
आज दिनांकः19.मई.2023 को थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की 16 वर्षीय पुत्री को दिनांकः11. मई .2023 को शौच करने जाते समय ले जाकर दुष्कर्म किया गया। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमें में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो सजातीय नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
मिर्जापुर में जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत शौच करने गयी 16 वर्षीय लड़की से दो दरिंदों ने दुष्कर्म किया। जिसपर थाना जिगना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।