×

Mirzapur News: कुए में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज़

gfgh

Mirzapur News: चील्ह पति के साथ मुंबई जाने के विवाद के बाद चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में सोमवार को सुबह एक विवाहिता कुएं में कूद गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बासदेवपुर गांव निवासी संगीता की शादी डेढ़ साल पहले चील्ह थाना क्षेत्र के राजेश के साथ हुई थी। राजेश मुंबई में काम करता है। इन दिनों वह घर आया है। पति से विवाद के बाद संगीता (22) सोमवार को सुबह कुएं में कूद गई। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता के भाई अमर कुमार ने बताया कि दो दिन से उसकी बहन से विवाद चल रहा था।

अमर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि संगीता का पति राजेश मुंबई में काम करता है। वह घर आया हुआ है। इस बार पत्नी भी उसके साथ मुंबई जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सुबह पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। विवाहिता के भाई अमर की तहरीर पर इस मामले में पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े 

Horoscope 2024: मेष से लेकर मीन राशि तक, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल 2024

Aaj Ka Rashifal 6 Fabruary 2024: आज का राशिफल: मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है तरक्की,जाने अपना आज का राशिफल

Today Gold Price 6 Feb 2024 In India: भारत मे आज नहीं बढ़े सोने के भाव दाम रहा स्थिर, जम के खरीददारी कर रहे लोग

Share this story