×

मीरजापुर में 'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान, 97.61 लाख पौधरोपण का लक्ष्य! कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया शुभारंभ

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को मीरजापुर के ग्राम सागर सेमरा में जनपद स्तरीय मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, महानिदेशक पर्यटन एवं नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  जनपद में इस वर्ष 97 लाख 61 हजार 600 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग द्वारा 48.36 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा 49.25 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।  कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों को प्रमाण-पत्र और निःशुल्क पौधे भी वितरित किए।  'पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी' कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।  उन्होंने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए।  पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर महानिदेशक पर्यटन एवं नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा ने कहा कि प्रकाश, पानी और पेड़ों की तरह पर्यावरण भी मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि पर्यावरण संतुलित रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।  विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए पौधे कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, अर्जुन, जामुन, सहजन, सागौन एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए।  स्कूली बच्चों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को मीरजापुर के ग्राम सागर सेमरा में जनपद स्तरीय मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, महानिदेशक पर्यटन एवं नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जनपद में इस वर्ष 97 लाख 61 हजार 600 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वन विभाग द्वारा 48.36 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा 49.25 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों को प्रमाण-पत्र और निःशुल्क पौधे भी वितरित किए।

'पेड़ लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी'

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर

महानिदेशक पर्यटन एवं नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा ने कहा कि प्रकाश, पानी और पेड़ों की तरह पर्यावरण भी मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि पर्यावरण संतुलित रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी लगाए पौधे

कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, अर्जुन, जामुन, सहजन, सागौन एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए।

स्कूली बच्चों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Share this story