×

अखबार में प्रकाशित खबर का असर: सात साल पुराने मामले का दो दिन में हुआ निस्तारण

Mirzapur News, Legal Services Authority, District Judge Mirzapur, Lok Adalat, Pending Case, Seven Year Old Case, Court News, Uttar Pradesh News, Legal Awareness Camp, Hindi News

मीरजापुर। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सदस्य सचिव एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर ने त्वरित कार्रवाई कर सात वर्ष पुराने एक लंबित मामले का निस्तारण कराया।

गौरतलब है कि 4 जुलाई को आयोजित विधिक साक्षरता एवं सशक्तीकरण शिविर तथा विशेष लोक अदालत में गड़बड़ा गांव निवासी संजय अपनी मां गीता देवी के दाह संस्कार के बाद भी सात वर्ष पुराने मारपीट के मामले के निस्तारण की उम्मीद लेकर कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उनकी यह व्यथा समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी।

खबर प्रकाशित होने के बाद सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम न्यायालय लालगंज के न्यायाधिकारी सुमित कुमार यादव को आवश्यक निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को न्यायाधिकारी ने संबंधित पुराने लंबित वाद की सुनवाई कर जुर्म स्वीकारोक्ति प्रार्थना पत्र के आधार पर नियमानुसार अर्थदंड लगाते हुए मामले का निस्तारण कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से संबंधित व्यक्ति को लंबे समय से लंबित मामले में राहत मिल गई।

Share this story