×

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन से पहले पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी हाउस अरेस्ट

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद...पूर्व विधायक हाउस अरेस्ट! मिर्जापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद मिर्जापुर में बवाल! पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी हाउस अरेस्ट
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद मिर्जापुर में बवाल! पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी हाउस अरेस्ट

मिर्जापुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरना-प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिर्जापुर में भी कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने की तैयारी थी।

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया, ताकि वे प्रदर्शन स्थल तक न पहुंच सकें।

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद भगवती प्रसाद चौधरी ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। मामले को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

Share this story