×

मुख्यमंत्री योगी के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने विंध्याचल में हेलीपैड से मंदिर तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रीबद्रीनाथ धाम में गर्भगृह क्षेत्र में स्पाई कैमरे से अवैध वीडियो और फोटो रिकॉर्ड करते पकड़े गए मुंबई निवासी जयप्रकाश पांडे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की। मंदिर की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए सभी वीडियो और फोटो मौके पर ही डिलीट करा दिए गए।

 

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद भ्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को विंध्याचल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण की शुरुआत विंध्याचल स्थित हेलीपैड से हुई, जहां जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हेलीपैड से मंदिर तक जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त करने और पूरे रास्ते बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भगृह, दर्शन मार्ग, प्रसाद काउंटर, शौचालय और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वीवीआईपी मूवमेंट हेतु अलग रूट निर्धारित किया जाए।

निरीक्षण की शुरुआत विंध्याचल स्थित हेलीपैड से हुई, जहां जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हेलीपैड से मंदिर तक जाने वाले मार्ग को गड्ढामुक्त करने और पूरे रास्ते बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा युद्ध स्तर पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एसएलओ गुलाब चंद, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.के. पांडेय, राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी, विद्युत विभाग तथा नगर पालिका के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story