×

मिर्ज़ापुर में प्रमोशन पाए होमगार्ड के जवान को मण्डलीय कमाण्डेंट ने कंधे पर लगाया स्टार

मिर्जापुर। जनपद में स्थित मण्डलीय कमाण्डेंट/जिला होमगार्ड कमाण्डेंट कार्यालय पर आज दिनांक  21 नवंबर 2022 को होमगार्ड के जवान उदय प्रताप सिंह रनर से कनिष्ठ सहायक के रूप में प्रमोशन होने पर, होमगार्ड कार्यालय पर मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्ड विंध्याचल मण्डल मिर्जापुर, सुधाकराचार्य पांडेय द्वारा कंधे पर स्टार लगाया गया।

जिसके बाद जवान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।  बताते चले कि होमगार्ड के जवान उदय प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान भी पाया गया है। जिसमें कंप्यूटर टाइपिंग व अन्य चीजें शामिल हैं। होमगार्ड के जवान के प्रमोशन पर मण्डलीय कमाण्डेंट सुधाकराचार्य पांडेय एवं जिला कमाण्डेंट बीके सिंह के द्वारा उदय प्रताप सिंह के  उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त अवसर पर होमगार्ड विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जनपद में स्थित मण्डलीय कमाण्डेंट/जिला होमगार्ड कमाण्डेंट कार्यालय पर आज दिनांक  21 नवंबर 2022 को होमगार्ड के जवान उदय प्रताप सिंह रनर से कनिष्ठ सहायक के रूप में प्रमोशन होने पर, होमगार्ड कार्यालय पर मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्ड विंध्याचल मण्डल मिर्जापुर, सुधाकराचार्य पांडेय द्वारा कंधे पर स्टार लगाया गया।

जिसके बाद जवान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।  बताते चले कि होमगार्ड के जवान उदय प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान भी पाया गया है। जिसमें कंप्यूटर टाइपिंग व अन्य चीजें शामिल हैं। होमगार्ड के जवान के प्रमोशन पर मण्डलीय कमाण्डेंट सुधाकराचार्य पांडेय एवं जिला कमाण्डेंट बीके सिंह के द्वारा उदय प्रताप सिंह के  उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त अवसर पर होमगार्ड विभाग के कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share this story