×

Mathura crime news; Ayushi Murder Case: पिता ने हत्या कर 12 घंटे तक घर में रखी बेटी की लाश, मां ने भी दिया साथ...फिर रात के अंधेरे में सूटकेस में लाश पैक पर लगाया ठिकाने

crime news,mathura crime news,up crime news,mathura news,hindi news,mathura crime news: daughter murdered in delhi,live news,ayushi murder mathura,ayushi murder case mathura,mathura news in hindi,delhi ayushi murder,ayushi yadav murder,india news,murder in mathura,ahmedabad ayesha news

Mathura News In Hindi:  मथुरा में लाल सूटकेस में मिली आयुषी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुषी की हत्या उसके कारोबारी पिता नितेश यादव ने ही की थी। उन्होंने सीने में दो गोली मारी थी। वारदात में मां भी साथ थी। इसके बाद काफी देर तक लाश को दिल्ली में बदरपुर स्थित घर में ही रखा। फिर लाल सूटकेस में शव को पैक करके 150 किमी. मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया।

 

 

हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने आयुषी हत्याकांड से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस दोपहर तक इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। ऐसे में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि उसकी ऑनर किलिंग हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि 17 नवंबर को दिन में ही आयुषी की हत्या हो गई थी। 18 की सुबह उसकी सूटकेस में पैक लाश मिली थी। मथुरा पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

रविवार को मथुरा में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची आयुषी की मां ब्रजवाला और भाई आयुष ने शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद परिवार बिना किसी से बात किए सीधे पुलिस के साथ गाड़ी में बैठकर निकल गए। मीडिया ने सवाल करने की कोशिश की, लेकिन मां और भाई कुछ भी नहीं बोले।

जानकारी करने पर पता चला आयुषी BCA में पढ़ रही थी। पहचान करते समय मां और भाई की आंखों में आंसू आ गए। वह एक-दूसरे के गले मिलकर रोने लगे। बताया जा रहा है कि ब्रजवाला की एक ही बेटी आयुषी थी और एक छोटा बेटा आयुष है।

आयुषी हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी पुलिस खुद परिवार तक पहुंची। यानी, परिवार ने पुलिस को आयुषी के लापता होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। न ही गुमशुदगी दर्ज कराई।

यही से पुलिस को शक हो गया था कि लड़की के परिवार ने ही उसका मर्डर किया है। दिल्ली से मथुरा पुलिस के पास एक कॉल आई थी। इसमें सूटकेस में मिली लड़की के परिवार के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस दावा कर रही है कि मुखबिर ने कॉल थी। हालांकि, एक बात यह भी सामने आ रही है कि आयुषी के ही किसी परिचित ने मथुरा पुलिस को फोन करके जानकारी दी।

100 पुलिस कर्मियों की टीम ने 300 CCTV कैमरे खंगाले थे


सूटकेस में मिली लाश का खुलासा मथुरा पुलिस के बड़ा चैलेंज थी। पुलिस ने लड़की की शिनाख्त के लिए 100 पुलिस कर्मियों की 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर टोल प्लाजा तक करीब 300 CCTV की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसके बाद भी लड़की की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। तभी पुलिस को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि बदरपुर के मोड़बंद की रहने वाली लड़की दो दिन से गायब है। यह सूचना ही पुलिस के लिए काफी थी। इसके आधार पर पुलिस की एक टीम लड़की के घर पहुंची।

पुलिस की 14 टीमों ने 48 घंटे तक की मेहनत


शव मिलने के बाद पुलिस की प्राथमिकता थी कि शिनाख्त करना। कार्य वाहक SSP मार्तंड प्रकाश सिंह ने इसके लिए पहले 4 टीमें लगाई। लेकिन, जैसे-जैसे समय बढ़ता गया टीमों की संख्या बढ़ती गई। 14 टीमें इस खुलासे में जुट गईं। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी यह पता लगा रहे थे कि आखिर यह शव किसका है। 14 टीम,100 से ज्यादा पुलिस कर्मी और 48 घंटे से ज्यादा समय तक की मेहनत का नतीजा यह रहा कि आखिर में पुलिस ने शिनाख्त करने में सफलता हासिल कर ही ली।

मुख्यमंत्री और DGP कार्यालय से ली जा रही थी अपडेट


शुक्रवार यानी 18 नवंबर को जब शव मिला और यह खबर मीडिया की सुर्खियां बनी। ऐसे में लखनऊ से मथुरा पुलिस के पास फोन आने लगे। मुख्यमंत्री और DGP ऑफिस से मामले की हर अपडेट मांगी जा रही थी। युवती के शव की जब शिनाख्त हो गई, उसके बाद मथुरा के कार्य वाहक एसएसपी ने मार्तंड प्रकाश सिंह इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और DGP ऑफिस को दी।

शुक्रवार को मिला था शव


मथुरा के थाना राया क्षेत्र में वृंदावन कट और राया कट के बीच यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की दोपहर को युवती का लाल रंग के ट्रॉली बैग सूटकेस में शव मिला था। शव को पहले पालिथीन में पैक किया और फिर हाथ पैर मोड़कर सूटकेस में बंद कर दिया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


लड़की काली रंग की टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने थी। कपड़ों से लग रहा था कि वह अच्छे परिवार की है। लड़की की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच थी। रंग गोरा, काले और लंबे बाल थे।

स्लेटी कलर की टी-शर्ट हाफ बाजू की पहने थी, जिस पर Lady Days लिखा हुआ था। नीले और सफेद रंग की पैंट पहनी हुए थी। बाएं हाथ में कलावा और काला धागा भी बंधा हुआ था। पैरों में हरे रंग की नेल पॉलिश लगी थी। इसके अलावा लड़की के सीने में सटाकर गोली मारी गई थी। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले थे।

मथुरा में 18 नवंबर को लाल सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। मृतका दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी। उसकी हत्या करने के बाद शव लाल सूटकेस में बंद कर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया था। 

लाल सूटकेस में 22 साल की लड़की की लाश

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने का भरकर कोशिश की।

उम्र करीब 22 साल है। इतना तय है कि ये हत्या कहीं और की गई। फिर लाश को लाकर यहां फेंका गया है। फिलहाल, लड़की की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद फॉरेंसिंक टीम को बुलाया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share this story