×

चंदौली में सपा पूर्व विधायक ने बरठी कामरौर गांव में किया कंबल वितरण

में

चन्दौली। खबर यूपी के चंदौली जनपद के सैयदराजा विधानसभा के बरठी कमरौर गांव से है जहा पर सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने शुक्रवार को देव दीपावली की खुशियां किसानों व गरीब ग्रामीणों संग मनाई। इस दौरान बरठी-कमरौर गांव में चौपाल लगाया। उन्होंने गरीबों व किसानों कंबल वितरित किया। साथ ही किसानों का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की। सरकार बनेगी तो किसानों के हित में काम होगा। जो पम्प कैनाल पांच सालों में भाजपा सरकार नहीं चालू करा पायी वह सरकार बनने के एक वर्ष के अंदर चालू कराकर किसानों तक उसका लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने किसानों के साथ-साथ नौजवानों के हित की बात की। कहा कि किसान हित सपा सरकार की प्राथमिकता रही है और आगे भी किसानों के हित की बात होगी।

Share this story