×

लगातार बारिश से केंद्रीय मंत्री के आदर्श गांव में गिरा मकान, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

लगातार बारिश से केंद्रीय मंत्री के आदर्श गांव में गिरा मकान, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

चन्दौली। जनपद में बारिश के चलते खस्ताहाल हो चुके मकान की छत गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के द्वारा ट्रामा सेंटरअस्पताल में भर्ती किया गया है, प्रशासन की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया।

बबुरी थाना के अंतर्गत गांव जलखोर जो कि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय का गोद लिया गांव है बताते चले कि जलखोर  निवासी प्रदीप उम्र 38 पत्नी पूजा उम्र 35 लड़का सत्यम उम्र 5 छोटा लड़का 3 वर्ष मकान की छत शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण कच्चे मकान की हालत काफी खस्ता हो गई थी। मकान गिरने से पूरा परिवार घायल हो गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।  पूरे परिवार को गंभीर चोटें आई हैं।

Share this story