×

गृह मंत्री अमित शाह का आज वाराणसी दौरा, महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गृह मंत्री अमित शाह का आज वाराणसी दौरा, महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गृह मंत्री अमित शाह का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बाबतपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें किया जोरदार स्वागत

वाराणसी | गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के लिये बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पर उनका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों नें जोरदार स्वागत किया।

इसके तत्पश्चात गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू हेलीपैड पहुंचें और वहां से सड़क मार्ग द्वारा बी.एच.यू मुख्य द्वार पर  पहुंच के गृह मंत्री अमित शाह नें महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

बी.एच.यू हेलीपैड पर गृह मंत्री का स्वागत मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों नें किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौकेपर मौजूद रहे।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story